ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन मार्गों पर जाने से बचें

Traffic Advisory: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 11 जुलाई के गया दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए है

Traffic Advisory
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Traffic Advisory: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 11 जुलाई को प्रस्तावित गया दौरे को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। वीवीआईपी सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था 11 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।



यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, इस अवधि में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि कुछ मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को सभी प्रतिबंधों से छूट दी गई है।



इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

मानपुर से बाईपास होते हुए बोधगया (अंडरपास) तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

खटकाचक से बिपार्ड, 5 नंबर गेट, हवाई अड्डा मोड़ और धनावां मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।



यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग

सिकरिया मोड़ → मगध मेडिकल कॉलेज → चेरकी रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

मानपुर → केंदुई → राजापुर → बोधगया मार्ग का उपयोग कर गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है।



प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर आवागमन से बचने और यातायात पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।



प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहेगा। अधिकारियों ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता