ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Twins Meet in Bihar: बिहार में होने जा रहा जुड़वों का सबसे बड़ा समागम, देशभर से यहां जुटेंगे Twins भाई-बहन

Twins Meet in Bihar: बिहार के गया में आगामी 10 मई को जुड़वों का बड़ा समागम होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में देशभर से जुड़वां भाई-बहन जुटेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

Twins Meet in Bihar
गया में जुड़वों का समागम
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Twins Meet in Bihar: बिहार के गया में आगामी 10 मई को देशभर के जुड़वां भाई-बहनों का एक भव्य समागम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देश में संभवतः पहली बार इस स्तर पर हो रहा है, जिसमें एक साथ हज़ार से अधिक जुड़वां जोड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस अनोखी पहल का उद्देश्य जुड़वां लोगों को एक साझा मंच देना है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की भी योजना है।


कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और देश के कोने-कोने से जुड़वां भाई-बहन इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए संपर्क साध रहे हैं। अब तक मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से करीब 100 जुड़वां जोड़ियाँ आयोजकों से संपर्क कर चुकी हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।


इस अनूठी पहल के पीछे हैं गया शहर के पंजाबी कॉलोनी, नई गोदाम इलाके के रहने वाले जुड़वां भाई – संतोष कुमार (छोटे) और आशुतोष कुमार (बड़े)। दोनों भाई न केवल देखने में एक जैसे हैं, बल्कि उनकी आदतें, हाव-भाव और सोच में भी अद्भुत मेल है। उन्होंने मिलकर यह संकल्प लिया है कि देशभर के जुड़वा लोगों को एक मंच पर लाकर इस रिश्ते की विशिष्टता को सबके सामने रखा जाए।


संतोष और आशुतोष का मानना है कि जुड़वां लोगों में कोई न कोई विशेषता या जुड़ाव की अनोखी कहानी जरूर होती है, जो लोगों को रोमांचित कर देती है। इसी सोच के साथ यह आयोजन सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रिपोर्ट- नितम राज, गया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता