ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

ट्रायल के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, खिड़की के शीशे टूटे

GAYA : भारतीय रेल के तरफ से हाल ही में यह एलान किया गया है कि टाटा के पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। इसको लेकर अब ट्रॉयल रन करवाया गया। जहां इस ट्रेन पर पत्

ट्रायल के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, खिड़की के शीशे टूटे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : भारतीय रेल के तरफ से हाल ही में यह एलान किया गया है कि टाटा के पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा। इसको लेकर अब ट्रॉयल रन करवाया गया। जहां इस ट्रेन पर पत्थरबाजी की गई है। यह घटना गया के आसपास का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद रेल प्रसाशन एक्शन में आई है और मामले की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के मुताबिक, टाटा से पटना को चलने वाली वंदे भारत ट्रायल ट्रेन पर मंगलवार को गया में पत्थरबाजी हुई है। इस घटना में इस ट्रेन के एक कोच के खिड़की के शीशे टूट गए। घटना, धनबाद रेल मंडल अंतर्गत बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच हुई है। रेलवे के अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को टाटा से चलकर गोमो होते हुए गया की तरफ आ रही थी।


रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टाटा से चलकर गोमो (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन) होते हुए गया की तरफ आ रही थी। इसी बीच बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच किमी संख्या 455 के पास कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की के कांच टूट गए।


बताया गया कि जिस कोच के खिड़की के शीशे टूटे हैं, उसका नंबर 24159 है। इस घटना के बाद धनबाद रेल मंडल के कोडरमा आरपीएफ पोस्ट अंतर्गत पहाड़पुर आउटपोस्ट से दल बल के साथ पदाधिकारी और जवानों को इसकी जांच के लिए भेजा गया। आरपीएफ सूत्रों के हवाले बताया गया कि ट्रायल ट्रेन टाटा-पटना-टाटा अप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर बंधुआ टनकुप्पा स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 455 के आसपास अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पत्थर मारे जाने की घटना हुई है।


उधर, उपनिरीक्षक आनंद आलोक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोमो साथ स्टाफ़ ट्रायल टाटा-पटना-टाटा अप वंदे भारत एक्सप्रेस में गोमो से गया तक के लिए मार्गरक्षण ड्यूटी में तैनात थे। मार्गरक्षण के दौरान समय क़रीब 11:10 बजे बंधुआ टनकुप्पा स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 455 के आसपास उक्त ट्रेन पर पूर्व दिशा से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर मारा गया। जिससे उक्त ट्रेन का कोच एमसी 3-4 के विंडो का आउटर ग्लास ब्रेक हो गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।