ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गया में दर्दनाक हादसा: चारदीवारी गिरने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

गया में दीवार गिरने से एक 6 वर्षीय बच्ची की दबकर मौत हो गई, इस हादसे में बच्ची कि माँ भी घायल हो गई। माँ का अस्पताल में इलाज जारी है।

bihar news
bihar news
© bihar news
User1
2 मिनट

गया के चंदा चौरा रोड पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माणाधीन भवन की चारदीवारी अचानक गिर गई, जिससे एक मासूम बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शाम करीब चार बजे की है, जब मां-बेटी बाजार जा रही थीं।


मृतका की पहचान मदनपुर मंगला गौरी निवासी साढ़े छह वर्षीय अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है। घायल महिला 45 वर्षीय सोनामती देवी है, जिसे गंभीर हालत में एएनएमएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज करने में जुटी है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक निर्माणाधीन भवन के लिए सड़क किनारे और अंदर बिल्डिंग मटेरियल रखा गया था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।


विष्णुपद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया गया, जबकि घायल युवती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भवन निर्माण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।


बच्ची के पिता प्रवेश दास ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी बेटी को निजी स्कूल में पढ़ा रहा था, लेकिन अब उसकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।