ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

तोप का गोला फटने से 3 लोगों की मौत, कई घायल, सेना के फायरिंग ट्रेनिंग के दौरान हुई घटना

GAYA: गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तोप का गोला फटने से 3 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ

तोप का गोला फटने से 3 लोगों की मौत, कई घायल, सेना के फायरिंग ट्रेनिंग के दौरान हुई घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तोप का गोला फटने से 3 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया है।


घटना बाराचट्टी के गुलेर वेद गांव की है जहां गुलेरवेट में सेना का फायरिंग प्रशिक्षण चल रहा था। तभी फायरिंग रेंज से बाहर तोप का गोला गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। तोप का गोला गिरते ही फट गया जिसकी चपेट में आने से 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया है। इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 


बताया जाता है कि बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर महादलित बस्ती गुलरबेद गांव है। वहां सेना का गोला एक के आंगन में गिरा। जिसकी चपेट में आने से गोविंद मांझी, उनकी पत्नी कंचन और सूरज मांझी की मौत हो गई। घटना के संबंध में अब तक सेना के अधिकारी बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि बाराचट्टी में सेना की फायरिंग रेंज है जहां सेना के जवानों को ट्रेनिंग दिया जाता है।