ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

तेजस्वी बोले- लालू यादव टीचरों को परमानेंट नौकरी देते थे, आज की सरकार नियोजित शिक्षकों पर लाठियां बरसाती है

GAYA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सूबे में बेरोजगारी यात्रा पर निकले हैं. गया जिले के शेरघाटी में तेजस्वी यादव की आज सभा थी. इस

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

GAYA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सूबे में बेरोजगारी यात्रा पर निकले हैं. गया जिले के शेरघाटी में तेजस्वी यादव की आज सभा थी. इस सभा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि हड़ताली शिक्षकों पर लाठियां बरसाई जाती हैं. जीविका और आंगनबाड़ी के लोग हड़ताल पर जाते हैं, तो सरकार उनपर लाठीचार्ज करवाती है.


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जब लालू यादव की सरकार थी. तब शिक्षकों को परमानेंट नौकरी दी जाती थी. आज की सरकार नियोजित शिक्षकों पर लाठियां बरसा रही है. बिहार में 8 महीने बाद आरजेडी की सरकार बनेगी. सत्ता में आते ही राजद डोमिसाइल नीति लागू करेंगे. राज्य के नौजवानों को राज्य में ही नौकरी देंगे. 



इस जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आगे कहा कि लोग पूछते हैं कि 15 साल में आरजेडी ने क्या किया है. लालू जी 1990 में सीएम बने तो गांधी मैदान और पटना का रेलवे स्टेशन गिरवी था. बिहार सरकार 2700 करोड़ नुकसान में थी. सत्ता में आने के बाद बिहार में 7 यूनिवर्सिटी लालू यादव ने खोला था. आज दो यूनिवर्सिटी झारखंड में है. आपको पता होना चाहिए कि 2005 में जब नीतीश सीएम बनने वाले थे तो लालू यादव ने मुनाफा 3700 करोड़ में दिया था. 2004 में एक बिहारी पर 5000 कर्ज था. आज बिहार में एक व्यक्ति पर सवा लाख का कर्ज है. क्या यही विकास है. आप लोगों को लूटा जा रहा है. 


तेजस्वी ने अपने पिता द्वारा किये गए विकास के कार्यों को लेकर कहा कि जब लालू जी रेल मंत्री थे, तो उन्होंने बिहार में चक्का कारखाना बनाने का काम किया था. सीएम रहते लालू ने शिक्षा और पुलिस में परमानेंट नौकरी दी थी. अटल की सरकार में 12 मंत्री एनडीए में बिहार से थे. लालू जब केंद्र में थे 1 लाख 44 हजार करोड़ दिलाने का काम किये थे. आज बिहार में बाढ़ और सुखाड़ के लिए लोग जांच के लिए नहीं आते हैं. तेजस्वी ने लोगों से लालू के हाथ को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़कर बिहार से बेरोजगारी की समस्या को खत्म करना है.