ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

GAYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर साम

तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर मारी है। इस हादसे में एक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले के चांकन थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर मारी। उक्त घटना में मौके पर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिजन घटना स्थल पहुंचे। इस घटना के परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह पूरी घटना गुरुवार की सुबह चाकंद बाजार की है। मृत की पहचान मेहरबानपुर गांव का रहने वाला बिकाऊ पासवान के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि, गुरुवार की सुबह चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार में को तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची चाकंद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। सड़क दुघर्टना में ट्रैक्टर चालक की मौत की खबर सुनने के बाद चाकंद बाजार में भीड़ लग गई। जिसके कारण कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन ठप हो गया। वहीं  बेटे का शव को देख पिता का रो-रो कर बूरा हाल है। परिजनों ने बताया कि घर में यही कमाने वाला था। हालांकि पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क से भीड़ को हटाया। उसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। 


उधर, इस घटना के संबंध में चाकंद थाना की पुलिस ने बताया कि चाकंद थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव का रहने वाला बिकाऊ पासवान घर से  ट्रैक्टर लेकर निकला था। गया-पटना मुख्य सड़क मार्ग के चाकंद बाजार के समीप सामने से तेज गति से आ रहे हाईवा ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्राली दोनों अलग हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दुर्घटना को अंजाम देकर हाईवा चालक गाड़ी लेकर  मौके से फरार हो गया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी हाईवा चालक की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही दोषी पुलिस के गिरफ्त में होगा।