ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

BIHAR: पिछले 5 महीने में चौथी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी, गया में 15 मई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात!

PATNA: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। मई महीने के अंत में वो रोहतास में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वही अब यह सूचना आ रही

bihar
राहुल गांधी का बिहार दौरा
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। मई महीने के अंत में वो रोहतास में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वही अब यह सूचना आ रही है कि कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बिहार आ रहे हैं। राहुल गांधी भी इसी हफ्ते बिहार आ रहे हैं। 


15 मई को बिहार आने की संभावना है। पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का यह चौथा बिहार दौरा होगा। इस बार राहुल गांधी बिहार के गया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावे भी कांग्रेस के कई बड़े नेता भी राहुल गांधी के साथ बिहार आ रहे हैं। बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में इस मई महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा तय माना जा रहा है। यह जानकारी खुद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि शाहाबाद इलाके में होने वाली एक बड़ी रैली के लिए बिक्रमगंज का चयन किया गया है और प्रधानमंत्री मोदी इसी मंच से देशवासियों को संबोधित करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा 25 से 30 मई के बीच कभी भी हो सकता है। इसकी अंतिम तिथि अगले 4–5 दिनों में घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रैली केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि देश की शक्ति और नेतृत्व का प्रदर्शन होगी। दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सीमा पार आतंकवाद को जवाब दिया और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।


उसी तरह बिक्रमगंज की धरती से मोदी एक बार फिर जनता के बीच से हुंकार भरेंगे, जिसकी गूंज पूरी दुनिया तक पहुंचेगी। रैली की तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में दो लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटेगी। इसके लिए सभी मोर्चों पर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। जिलास्तरीय नेताओं को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, और लॉजिस्टिक्स से जुड़े निर्देश दिए गए हैं।


टैग्स