ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नगर निगम ऑफिस में लगी आग, मेयर और आयुक्त के चेंबर भी जले, मची अफरा-तफरी

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नगर निगम के ऑफिस में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग मीटिंग हॉल और मेयर चेंबर में लगी है. आनन फानन में मामल

नगर निगम ऑफिस में लगी आग, मेयर और आयुक्त के चेंबर भी जले, मची अफरा-तफरी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नगर निगम के ऑफिस में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग मीटिंग हॉल और मेयर चेंबर में लगी है. आनन फानन में मामले की जानकारी फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं. 


घटना गया के नगर निगम ऑफिस की है. जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है. यह आग मीटिंग हॉल से शुरू होकर मेयर और निगम आयुक्त के कार्यालय में भी फैल गई है. बताया जा रहा है कि फॉल्स सीलिंग में आग लगने की वजह से फैलती चली गई. 


ज्ञात हो कि नगर निगम के अंदर सभी जगहों पर फॉल्स सीलिंग लगी हुई है जिस कारण यह आग फैल गई. वहीं, समय रहते निगम के कर्मियों ने सारे सामान को बाहर निकाल दिया है. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया. वहीं, आयुक्त, मेयर, डिप्टी मेयर भी निगम कार्यालय पहुंच गए हैं. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता