ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मगध विश्वविद्यालय के पूर्व VC के ठिकानों पर SVU का छापा, जमानत रद्द होने के बाद हैं फरार

GAYA : मगध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई

मगध विश्वविद्यालय के पूर्व VC के ठिकानों पर SVU का छापा, जमानत रद्द होने के बाद हैं फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : मगध विश्वविद्यालय  के पूर्व कुलपति  प्रो. राजेंद्र प्रसाद की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई हैं। अब एक बार फिर से विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने पूर्व कुलपति के गोरखपुर के आवास और शिक्षण संस्थान पर छापा मारा है। हालंकि, लंबे समय से फरार चल रहे पूर्व कुलपति एसवीयू के हत्थे नहीं चढ़े।


दरअसल, मगध विश्वविद्यालय में 30 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले से जुड़े मामले में प्राथमिक साक्ष्य मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई ने 2021 में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर छापा मारा था। छापेमारी के दौरान एसवीयू को कई अहम दस्तावेज और सबूत हाथ लगे। लेकिन, बार बार के नोटिस के बाद भी वे अपने पद के रसूख का इस्तेमाल कर महज एक बार ही एसवीयू के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंचे। इस बीच अब, एक बार फिर से निगरानी विभाग की टीम ने रेड मारी है।


मिली जानकारी के अनुसार, एसवीयू ने मामले के जांच अधिकारी को भी बदल दिया है। इस मामले की जांच का जिम्मा एसपी स्तर के अधिकारी चंद्रभूषण को सौंपा है।इसके साथ ही इंस्पेक्टर स्तर के दो अधिकारी भी इसमें लगाए गए हैं।


बताया जा रहा है कि, निगरानी कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एसवीयू की टीम ने प्रो. राजेंद्र प्रसाद के आवास और शिक्षण संस्थान में छापा मारा लेकिन राजेंद्र प्रसाद फरार होने में सफल रहे। सूत्रों की मानें तो एसवीयू को उनके ठिकानों की जानकारी मिल चुकी है जल्द ही इस मामले में और छापमारी होगी।


आपको बताते चलें कि, गबन मामले में सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने भी उनकी याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद अब एसवीयू ने राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ अपनी दबिश बढ़ा दी है। एसवीयू ने मामले के जांच अधिकारी को भी बदल दिया है। इस मामले की जांच का जिम्मा एसपी स्तर के अधिकारी चंद्रभूषण को सौंपा है।