ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BIHAR NEWS : महाबोधि मंदिर में धार्मिक पुस्तक से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई बदमाशों की सारी करतूत; आरोपी गिरफ्तार

BIHAR NEWS : पुस्तक के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

Mahabodhi temple
Mahabodhi temple
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गया के बोधगया स्थित विश्वधरोहर महाबोधि मंदिर में एक धार्मिक पुस्तक को छेड़छाड़ किया गया।


जानकारी के मुताबिक, पुस्तक के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। यह घटना से जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में जिला मुख्यालय से आलाधिकारी पहुंचे।


बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी में कैद तस्वीरों को बारिकी से जांच की गई। तस्वीरों के जांच के बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।


वहीं, गिरफ्तार युवकों को बोधगया थाना के हवाले कर दिया गया। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार दोनों युवक उतर प्रदेश के चंदौली व भदोई का रहने वाला है।


वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार युवकों का नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन गिरफ्तार युवकों का तार बोधगया में आंदोलन से जुड़ा है। इसकी भी पुलिस बारिकी जांच कर रही है।


इधर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि महाबोधि मंदिर परिसर में धार्मिक पुस्तक को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस मामले में मंदिर की सुरक्षा की जांच करने के लिए गए थे। डीएम ने कहा कि पुस्तक के क्षति पहुंचाने मामले में उतर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां सुरक्षा कारणों से सीसीटीवी बढ़ाया जा रहा है।