ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

BIHAR NEWS : कचरे के ढेर में ब्लास्ट, दो बच्चे घायल; इलाके में दहशत का माहौल

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा है। यहां कचरे के ढेर में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में दो बच्चे घायल हुए हैं। यह

BIHAR  NEWS : कचरे के ढेर में ब्लास्ट, दो बच्चे घायल; इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा है। यहां कचरे के ढेर में धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में दो बच्चे घायल हुए हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबीघा डाक स्थान की है। इस धमाके में एक बच्चे का हाथ फट गया है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। 


बताया जा रहा है कि कचरा चुनने के दौरान एक थैली को पटकने से यह ब्लास्ट हुआ। घायलों में 10 वर्षीय बादल कुमार व 15 वर्षीय लक्ष्मण कुमार नाम हैं। दोनों घायल बच्चे स्वर्गीय रंजन कुमार के पुत्र हैं। घायल बच्चों का जेपीएन अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल भेजा गया है। धमाके की सूचना पुलिसवालों को भी मिली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना की पुलिस जांच में जुटी है। 


वहीं, विस्फोट की आवाज काफी तेज थी और काफी दूर तक गई।  स्थानीय लोगों की मानें तो जिस तरह विस्फोट के दौरान आवाज हुई, उससे बड़ी घटना की आशंका को लेकर इलाके के लोग डर गए थे।  धमाके की सूचना पुलिसवालों को भी मिली है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना की पुलिस जांच में जुटी है। यह बम किस प्रकार का था, इसकी जांच में पुलिस की टीम जुट गई है। इसके साथ ही मौके पर एफएसएल और बम निरोधक दस्त को भी बुलाया गया है। 


इस मामले में एएसपी पीएन शाहू ने बताया कि पुलिस ने कचरे के ढेर को सील कर आसपास पूछताछ की, लेकिन फिलहाल ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।  जांच चल रही है।  इस इलाके में अक्सर कचरा फेंका जाता है, जिसमें कई बार खतरनाक चीजें होती हैं।  पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाके की वजह कोई विस्फोटक पदार्थ था या कुछ और।