ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

गया के घने जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

गया जिले के तारचुआं जंगल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। मौके पर पहुंची बम स्क्वायड टीम ने बरामद बम को डिप्यूज किया। फिलहाल इलाके

BIHAR POLICE
विस्फोटक बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR के गया जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गया के छकरबंधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तारचुआं के घने जंगल से विस्फोटक और निर्माण सामग्रियां बरामद हुआ है। 


वही 15 कुकर, 8 गैस सिलिंडर, 1 इलेक्ट्रिक एक्सपोलडर, 84 स्टील कंनटेनर, 2 किरोसिन स्टोव, एलकाइन बैट्ररी, ड्रील मशीन,24 बंडल वायर,22 पीस स्टील टीफिन बॉक्स, 60 पीस एल्युमिनियम फॉल सहित कई संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। 


इसके सात ही प्लास्टर पेरिस 3 किलो, डिस्पोजल सिरींच-110 पीस, लोहे का पाइप, मिथाइल पैराथियान पॉलीटेक्स- 5 पैकेट, रेशम धागा-1बंडल,आइरन कॉनीकल पाइप सॉकेट-54 सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इसकी सूचना बम बम स्क्वायड टीम को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बरामद विस्फोटक को मौके पर ही डिफ्यूज किया। भारी मात्रा में विस्फोट बरामद होने से पुलिस भी हैरान हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। तारचुआं के घने जंगल में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। 


बता दें कि सुरक्षा बलों पर हमला करने के नियत से नक्सलियों के द्वारा बम और आईडी बनाने का सामान इकट्ठा किया गया था और आईडी बनाने के लिए कई सामान भी मंगाए गए थे जिसे जंगलों में छुपाकर रखा गया था। बम को तैयार ही किया जा रहा था कि तभी सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि कुछ नक्सली वहां पहुंचे हैं। मिली सूचना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जहां सुरक्षा बलों के आने की सूचना पाकर नक्सली मौके से फरार हो गए। गया पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बंकर से काफी मात्रा में हथियार और बम बनाने वाले सामान बरामद किया। इसे बड़ी सफलता मानी जा रही है. 


गया के घने जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी


गया के घने जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी


गया के घने जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी


गया के घने जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

टैग्स