ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

होंडा सिटी कार समेत 3.5 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रेनी दारोगा, 2 सिपाही और 6 तस्कर गिरफ्तार

GAYA : झारखंड से शेरघाटी होते हुए करोड़ों रुपये के गांजा की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के 8 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए.इसके साथ ही साथ आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई

होंडा सिटी कार समेत 3.5 करोड़ का गांजा जब्त, ट्रेनी दारोगा, 2 सिपाही और 6 तस्कर गिरफ्तार
Anamika
3 मिनट

GAYA : झारखंड से शेरघाटी होते हुए करोड़ों रुपये के गांजा की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के 8 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए.इसके साथ ही साथ आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभी राजस्व चौकी पर तैनात उत्पाद विभाग के प्रशिक्षु एसआई मुकेश शर्मा, सिपाही अविनाश कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. 

हिरासत में लिए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 240 किलो गांजा, 64 हजार रुपये नकद, एक होंडा सिटी कार, एक टाटा विक्टा व एक पिकअप वाहन बरामद किया है.सभी आरोपितों को डोभी थाने में रखा गया है. इसकी जानकारी मिलते ही सिटी एसपी राकेश कुमार, शेरघाटी के एएसपी प्रवेंद्र भारती सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की. आरोपितों के विरुद्ध डोभी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बताजा जा रहा है कि गिरफ्तार उत्पाद विभाग के प्रशिक्षु दारोगा मुकेश शर्मा समस्तीपुर जिले के हसनपुर गांव का रहनेवाला है. वहीं, गिरफ्तार उत्पाद विभाग का सिपाही अविनाश कुमार जहानाबाद जिले के घोसी थाने के माघोपुर मठ गांव और सिपाही रंजीत कुमार जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाने के कोयली गांव का रहने वाला है. 

बताया जा रहा है कि आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान को सूचना मिली कि झारखंड से करोड़ों रुपये का गांजा बिहार में सप्लाइ करने के लिए लाया जा रहा है. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और फिर टिम गाड़ी की रेकी करने लगी. तभी दिखा कि उत्पाद विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु दारोगा मुकेश शर्मा की टीम ने गांजा लदे वाहन को पकड़ लिया. लेकिन, उसके विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय ड्राइवर से करोड़ों रुपये के मूल्य का गांजा व वाहन छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की.प्रशिक्षु दारोगा को 40 हजार रुपये भी मिले. लेकिन, उसने वाहन नहीं छोड़ा और उसे लेकर बोधगया आ गया. साथ ही रिश्वत के रुपये की मांग करने लगा. इसमें मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े भोजपुर जिले के छह लोग शामिल थे. इसी बीच आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया.