ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

होलिका दहन के दौरान गया में हादसा, आग में झुलसने से 3 बच्चों की मौत

GAYA:- होली के ठीक पहले होलिका दहन के दौरान बोधगया में दर्दनाक हादसा हुआ है। होलिका दहन के दौरान आग में झुलसने से 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार की

होलिका दहन के दौरान गया में हादसा, आग में झुलसने से 3 बच्चों की मौत
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA:- होली के ठीक पहले होलिका दहन के दौरान बोधगया में दर्दनाक हादसा हुआ है। होलिका दहन के दौरान आग में झुलसने से 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार की रात होलिका दहन के बाद लुकवारी फेंकने के दौरान आग से 3 बच्चे बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। हादसा पहाड़ी पर स्थित झाड़ियों में आग लगने की वजह से हुआ घटना के बाद पीड़ित परिवारों के ऊपर मातम छा गया है। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के मनकोसी गांव की है। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मितेश कुमार ने मामले की पुष्टि है।


मृतकों में 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, 13 वर्षीय पुत्र नंदलाल मांझी और 12 वर्षीय उपेन्द्र कुमार शामिल हैं। वहीं मोराटाल पंचायत की उपमुखिया गीता देवी का 12 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार गंभीर रुप से घायल है जिसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि होलिका दहन के बाद बच्चे लुकबारी लेकर गांव के सामने वाली पहाड़ी पर गये थे। बच्चे पहाड़ी पर काफी आगे चले गए। इसी बीच किसी और बच्चे ने पहाड़ी पर झाड़ीनुमा सिरकी में लुकबारी फेंक दिया। जिस कारण पूरी झाड़ी में आग लग गयी। 


आग की तेज लपटें जब बच्चों ने देखी तो दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण ऊपर पहाड़ी के तरफ गये।  चारों बच्चे आग के लपटों के बीच से निकलकर भागने की कोशिश की। लेकिन सभी आग में फंस गए। सोमवार की सुबह तीनों मृतकों के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किसी भी परिजन ने अबतक किसी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत नहीं दर्ज करायी है।