ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

अब टिकट के लिए नहीं लगेगी लंबी लाइन! बिहार के इस जंक्शन पर चलते-फिरते मिल जाएगी टिकट

गया रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकट खरीदने की नई सुविधा शुरू की गई है। अब यात्रियों को टिकटघर में लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। यात्री स्टेशन पर चलते-फिरते हैंडहेल्ड डिवाइस के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं।

train ticket
train ticket
© train ticket
User1
2 मिनट

गया रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 'मोबाइल यूटीएस' सेवा शुरू की है। इसके तहत स्टेशन परिसर में दो मोबाइल काउंटर खोले गए हैं, जहां से यात्री आसानी से चलते-फिरते टिकट प्राप्त कर सकते हैं।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह नई सुविधा रविवार से लागू हो गई है। सीनियर डीएसपी सुधांशु रंजन ने बताया कि अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे कर्मचारी या टीटीई अपने हाथ में 'हैंडहेल्ड डिवाइस' लेकर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराएंगे। इस व्यवस्था से यात्रियों का समय बचेगा और टिकट खरीदने की प्रक्रिया और सुविधाजनक हो जाएगी। 


गया जंक्शन पर शुरू की गई 'मोबाइल यूटीएस' सुविधा के तहत स्टेशन परिसर में मोबाइल यूटीएस मशीन के साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित रेलकर्मियों को तैनात किया गया है। यात्री इन कर्मियों से संपर्क कर तुरंत अपना यात्रा टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा पारंपरिक टिकट काउंटर और एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के अलावा एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में दी जा रही है। इसके साथ ही यात्री यूटीएस मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने मोबाइल पर टिकट बुक कर सकते हैं।


रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस डिजिटल और आधुनिक प्रणाली से यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि टिकट लेने की प्रक्रिया को सुगम और तेज़ बनाया जा सके।