ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गयाजी में भूमि विवाद को लेकर कई राउंड फायरिंग, रिसोर्ट पर पथराव से इलाके में मचा हड़कंप

गयाजी के विष्णुपद थाना क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट पर बुधवार दोपहर 30-40 उपद्रवियों ने 7-8 राउंड फायरिंग की और पथराव किया। रिसोर्ट संचालक और स्थानीय लोगों के रास्ते के विवाद को लेकर यह घटनाक्रम हुआ। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

bihar
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: बिहार के गया जी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां एक रिसोर्ट में कई राउंड फायरिंग की गयी और वहां पथराव भी किया गया। जिससे रिसोर्ट में लगा शीशा टूट कर बिखर गया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिसोर्ट के मालिक और स्थानीय लोगों के बीच जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। घटना गया जी के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित रिसोर्ट का है जहां बुधवार की दोपहर अचानक फायरिंग होने लगी और पत्थर भी फेंके जाने लगे। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर यह घटना हुई है। 


बताया जाता है कि तीन दर्जन उपद्रवियों ने रिसोर्ट पर पथराव करने लगे और इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गयी। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पथराव और फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। रिसोर्ट पर ईंट पत्थरों से हमला किया गया जिससे शीशे टूट गये और वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस रिसोर्ट के मालिक से पूछताछ कर रही है।