ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

गयाजी में खाद के लिए बवाल: विस्कोमान गोदाम पर किसानों का हंगामा, धक्का-मुक्की के बाद पथराव

Bihar News: गया के टिकारी स्थित विस्कोमान गोदाम में खाद की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। धक्का-मुक्की के बाद पथराव हुआ, जिसके चलते खाद वितरण रोक दिया गया। अब मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में खाद बांटी जाएगी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के टिकारी में खरीफ सीजन के दौरान खाद की किल्लत को लेकर विस्कोमान गोदाम पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब चार बजे से ही सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए गोदाम के बाहर पहुंच गए थे। लंबी कतार में बड़ी संख्या में महिला किसान भी शामिल थीं।



भीड़ लगातार बढ़ने के कारण गोदाम परिसर में अव्यवस्था फैल गई। खाद वितरण शुरू होने के दौरान किसानों के बीच पहले धक्का-मुक्की हुई, फिर विवाद बढ़ते-बढ़ते पथराव तक पहुंच गया। इससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महज पांच किसानों को खाद देने के बाद ही विस्कोमान के प्रबंधक वहां से चले गए। इसके बाद किसान लंबे समय तक दोबारा वितरण शुरू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन वितरण नहीं हो सका। इससे नाराज किसानों का आक्रोश और बढ़ गया।



किसानों का आरोप है कि गोदाम पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई थी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि किसानों की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में सोमवार को खाद वितरण रोक दिया गया। अब मंगलवार को पुलिस सुरक्षा की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया जाएगा।



किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी केंद्रों पर खाद नहीं मिलने के कारण निजी दुकानदार निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। खरीफ सीजन के बीच खाद संकट गहराने से जिले के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता