ब्रेकिंग
बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? बिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ?

गया में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Bihar News: गया के बाराचट्टी क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल...

गया में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
AI द्वारा बनाई गई दृश्य
© AI
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड काहुदाग के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही 15 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


मृत छात्रा की पहचान काहुदाग टोला बसेड़िया निवासी करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री सत्येंद्र दास की सबसे छोटी बेटी थी और बाराचट्टी प्लस टू हाई स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करिश्मा अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान जीटी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की चपेट में वह आ गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय करिश्मा की साइकिल ट्रक के पिछले पहिए में फंस गई और वह सड़क पर गिर पड़ी। देखते ही देखते ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन रोक दिया। सड़क जाम होने से लंबी कतारें लग गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया।


पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।


घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि काहुदाग से गजरागढ़ तक जीटी रोड पर न तो अंडरपास है और न ही ओवरब्रिज, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क चौड़ी होने के बाद दुर्घटनाओं की संख्या और बढ़ गई है, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं।


मामले को लेकर अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मृतक परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं स्थानीय विधायक ज्योति देवी ने भी प्रशासन से बातचीत कर सड़क सुरक्षा के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया है।