ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

GAYA NEWS : सुहागरात से पहले थाना पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया ऐसा काम की पुलिस वाले भी रह गए हैरान

GAYA : बिहार के गया जिले से खबर सामने आई है। यहां एक लड़की ने पहले शादी की उसके बाद दुल्हन ने शॉपिंग की इच्छा जताई। लेकिन, अब यहां से ठगी का मामला सामने आया है। एक चालू लड़की ने नकल

GAYA NEWS :  सुहागरात से पहले थाना पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया ऐसा काम की पुलिस वाले भी रह गए हैरान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से खबर सामने आई है। यहां एक लड़की ने पहले शादी की उसके बाद दुल्हन ने शॉपिंग की इच्छा जताई। लेकिन, अब यहां से ठगी का मामला सामने आया है। एक चालू लड़की ने नकली दुल्हन बनकर पीड़ित से शादी की। फिर मॉल में शॉपिंग की और 30 हजार कैश लिए। इसके बाद दूल्हे को चकमा देकर दुल्हन रफूचक्कर हो गई।


इसके बाद अब पीड़ित दूल्हा इस मामले को लेकर शहर के कोतवाली थाना पहुंचा। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि  यह बड़ा गेम उसके एक साथियों ने ही खेला। इसके बाद इस घटना को लेकर हरतरफ काफी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले में जुटी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, गया के पहाड़पुर गांव में ग्रामीण युवक महेंद्र नकली शादी के चक्कर मे ठगी का शिकार हो गया। महेंद्र कुवांरा था और शादी करने के लिए काफी प्रयास कर रहा था। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाकर उसे चूना लगा दिया। महेंद्र को जान पहचान के एक व्यक्ति ने शादी करने के लिए प्रेरित किया। उसकी शादी कराने का जिम्मा भी ले लिया और 22 वर्षीय जुली कुमारी नामक एक लड़की से मिलाया। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान शादी की तिथि तय कर ली गई। 25 सितंबर को कोर्ट में दोनों की नकली शादी करा दी गई।


कोर्ट से शादी के बाद दुल्हन ने शॉपिंग की इच्छा जताई। अपनी नई नवेली बीवी को खुश करने के लिए शहर  शॉपिंग करने शहर के एक मॉल में गया। जहां दुल्हन ने 10 हजार रुपये की शॉपिंग की। कुछ अन्य सामान खरीदने के लिए दुल्हन ने महेंद्र से 30 हजार रुपये कैश भी ली। इसके बाद बहाने बनाकर नकली दुल्हन शॉपिंग का सारा सामान और कैश लेकर फरार हो गई। इस मामले दूल्हा महेंद्र कुमार ने कोतवाली थाने में दुल्हन सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।


इधर, इस मामले में दुल्हन जुली कुमारी, परैया का रहने वाला रंजीत पासवान, नरेश मांझी, खटकाचक का रहने वाले लाला और बाराचट्टी की समुंद्री देवी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके पूरे घटनक्रम की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा है कि पुलिस फरार दुल्हन की तलाश कर रही है।