ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

युवक ने कोचिंग जा रही छात्रा के साथ की छेड़खानी, लड़की ने बीच बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

GAYA: एक मनचले युवक ने लड़की के साथ छेड़खानी कर दी. पहले तो लड़की ने अनदेखी की, लेकिन लड़के का मन बढ़ता गया. जिसके बाद युवती ने बीच बाजार में युवक की जमकर पिटाई कर दी. इस दौर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA:  एक मनचले युवक ने लड़की के साथ छेड़खानी कर दी. पहले तो लड़की ने अनदेखी की, लेकिन लड़के का मन बढ़ता गया. जिसके बाद युवती ने बीच बाजार में युवक की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति हो गई और देखने वालों की भीड़ लग गई.  घटना गया जिले के शेरघाटी की है.

कोचिंग जाने के दौरान की छेड़खानी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शेरघाटी अनुमंडल के नई बाजार में लड़की कोचिंग करने जा रही थी. इस दौरान युवक छेड़खानी करने लगा. परेशान लड़की ने जमकर पिटाई शुरू कर दी. पिटाई और लोगों से घिरा देख युवक लड़की के सामने गिड़गिड़ाने लगा और छोड़ने की गुहार लगाने लगा, लेकिन लड़की छोड़ने को तैयार नहीं थी वह दे दनादन युवक की पिटाई कर रही थी. मनचला युवक लड़की के साथ पहले भी छेड़खानी कर चुका था. 

वीडियो वायरल

घटना के बाद लड़की के परिजनों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है. कुछ दिनों में लड़की की शादी होने वाली है. फिलहाल इस मामले पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है. वही, सोशल मीडिया पर जमकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोग लड़की की तारीफ भी कर रहे हैं.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता