ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : प्यार पाने के लिए मिस्बाह से प्रिंस बना गया युवक, नाबालिग प्रेमिका को घर से लेकर हुआ था फरार

GAYA : प्यार को लेकर गया जिले से एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की से प्यार हो गया। अपना प्यार पाने के लिए इस युवक ने धर्म बदलने का फैसला कर लिया।

बिहार : प्यार पाने के लिए मिस्बाह से प्रिंस बना गया युवक, नाबालिग प्रेमिका को घर से लेकर हुआ था फरार
Editor
3 मिनट

GAYA : प्यार को लेकर गया जिले से एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। एक मुस्लिम युवक को हिंदू लड़की से प्यार हो गया। अपना प्यार पाने के लिए इस युवक ने धर्म बदलने का फैसला कर लिया। मो मिस्बाह नाम का यह युवक अब प्रिंस कुमार बन चुका है। धर्म परिवर्तन की बात मिस्बाह के घरवालों और समाज के लोगों को मालूम पड़ी तो हंगामा खड़ा हो गया हालांकि मिस्बाह से प्रिंस बने युवक ने एलान कर दिया कि उसे हिंदू धर्म से लगाव है लिहाजा वह अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर रहा है।

 


यह पूरी कहानी औरंगाबाद के रफीगंज के रहने वाले मिस्बाह की है। उसे एक हिंदू लड़की से प्यार हो गया। अपनी प्रेमिका को लेकर मिस्बाह घर से भागा तो उस पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया। दरअसल मिस्बाह की प्रेमिका नाबालिक थी। पोक्सो एक्ट लगने के बावजूद मिस्बाह को इसलिए जेल नहीं हुई क्योंकि उसकी प्रेमिका ने जो बयान दिया उसमें प्रेमी को दोषी नहीं ठहराया गया। अब मिस्बाह की प्रेमिका बालिग हो चुकी है। दूसरे धर्म की लड़की से मोहब्बत करने वाले मिस्बाह को जब इस बात का यकीन हो गया कि उन दोनों के बीच सबसे बड़ी दीवार धर्म की है तो मिस्बाह ने प्रिंस बनने का फैसला कर लिया। मिस्बाह ने अब हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। 


मिस्बाह से प्रिंस बने युवक को उम्मीद है कि अब उसकी प्रेमिका के परिवार वाले मान जाएंगे। अपने प्यार को पाने के लिए उसने धर्म बदल डाला। प्रिंस का कहना है कि मुझे हिंदू धर्म से लगाव हो गया था। मैं खुद अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना रहा हूं.. मेरे ऊपर किसी का कोई दबाव नहीं है। मिस्बाह से प्रिंस बन चुके प्रेमी को उसका प्यार मिलेगा या नहीं यह तो नहीं मालूम लेकिन अब तक उसके ऊपर दर्ज पॉक्सो का केस खत्म नहीं हुआ है।

टैग्स