ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

प्रवासी श्रमिक ने बाहर जाने से किया मना तो पत्नी ने 3 बच्चों संग खाया जहर, 2 की मौत

GAYA : कोरोना संकट के इस काल में घर लौटे प्रवासी मजदूर ने वापस काम पर जाने से मना कर दिया और गांव में ही रहकर खेती करने लगा. जिसके बाद गुस्साई श्रमिक की पत्नी ने 3 बच्चों के संग जहर खा लिया.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : कोरोना संकट के इस काल में घर लौटे प्रवासी मजदूर ने वापस काम पर जाने से मना कर दिया और गांव में ही रहकर खेती करने लगा. जिसके बाद गुस्साई श्रमिक की पत्नी ने 3 बच्चों के संग जहर  खा लिया. मामला गया के कोंच थाना इलाके के महादेवपुर गांव की है. इसमें महिला और एक बेटी की मौत हो गई, जबकी दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महादेवपुर गांव के विधा महतो का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया. पत्नी का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य से लौटा पति वापस लौट जाए और वहीं जाकर काम करे. लेकिन पति दुबारा नहीं जाना चाहता था. वह गांव में ही रहकर खेती करना चाहता था. 

लेकिन पत्नी का पति का खेती करना पसंद नहीं था. पत्नी के मना करने के बाद भी पति खेत में पटवन करने चला गया. जिसके बास गुस्साई पत्नी ने तीन बच्चों के साथ अनाज में डाले जाने वाले किटनाशक सल्फास को खा लिया. जिससे महिला और 8 साल की बेटी की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे अभी भी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में हैं. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.