ब्रेकिंग
मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक

शराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाई

गयाजी के गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पर शराब माफिया, बालू माफिया और गिट्टी लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई है। IG के निर्देश पर SSP ने उन्हें तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष पद से हटाकर पुलिस केंद्र, गया भेज दिया।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के गयाजी जिले के गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। एसएचओ पर शराब माफिया, बालू माफिया और गिट्टी लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली कराए जाने के आरोप लगे थे। मामले की जांच के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें गुरारू थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस केंद्र, गया वापस बुला लिया गया है।



दरअसल, आवेदक रविशंकर अवस्थी की ओर से गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और चौकीदार दुर्गा पासवान के पुत्र ललन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। आरोप था कि थाना क्षेत्र में शराब माफिया, बालू माफिया और गिट्टी लदे वाहनों से नियमित रूप से अवैध वसूली की जा रही है।



मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, गया द्वारा कराई गई। जांच प्रतिवेदन में विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बताया गया कि गुरारू थानाध्यक्ष द्वारा चौकीदार के पुत्र ललन कुमार को थाना पर रखकर कथित तौर पर अवैध वसूली का काम कराए जाने की बात सामने आई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार और ललन कुमार के आचरण को संदिग्ध बताया गया है।



इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने कार्रवाई करते हुए पु०अ०नि० अखिलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से गुरारू थानाध्यक्ष के पद से हटा दिया। उन्हें पुलिस केंद्र, गया वापस किया गया है और 24 घंटे के अंदर पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।



फिलहाल मामले में विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है। वहीं, पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद गुरारू थाना में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता