ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

Development News : 6 नए फ्लाईओवर से बदलेगा शहर का नक्शा...मई से शुरू होगा मेगा प्रोजेक्ट, हर रास्ता बनेगा फास्ट ट्रैक!

Development News :गया शहर में ट्रैफिक जाम की परेशानी खत्म होने वाली है। शहर में विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देने के लिए 6 नए फ्लाईओवर और आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है।

गया फ्लाईओवर, Gaya Flyover, आरओबी निर्माण, ROB Construction, ट्रैफिक सुधार, Traffic Improvement, मेगा प्रोजेक्ट, Mega Project, भूमि अधिग्रहण, Land Acquisition, मई 2025 निर्माण, May 2025 Construction,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Development News : गया के मानपुर के पटवाटोली के स्थानीय बुनकर और सामाजिक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अब मानपुर के मुफस्सिल मोड़ पर बनने वाले फ्लाईओवर में 700 मीटर की अतिरिक्त एक लेन गोपालगंज रोड की ओर जोड़ी जाएगी। इससे संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोगों में खुशी की लहर है।


फ्लाईओवर के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह फ्लाईओवर न केवल स्थानीय ट्रैफिक को सुगम बनाएगा, बल्कि बोधगया और राजगीर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से भी जोड़ने का कार्य करेगा। इसके बनने से पर्यटकों को विष्णुपद मंदिर तक पहुँचने में राहत मिलेगी और जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इसका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर लिया गया है। फ्लाईओवर मानपुर सिक्स लेन पुल से सीधे गया-नवादा सड़क मार्ग के मेहता पेट्रोल पंप तक जाएगा। इसके अलावा, मुफस्सिल मोड़ से बाएं ओर गया-खिजरसराय मार्ग की ओर 700 मीटर तथा सीताकुंड रोड स्थित नया जगजीवन कॉलेज भवन तक फ्लाईओवर की ढलान बनेगी। इस पूरी परियोजना पर कुल 350 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी

बागेश्वरी गुमटी आरओबी और घुघरीटांड फ्लाईओवर के लिए भूमि मापी कार्य पूरा कर लिया गया है। इन परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अब जल्द शुरू की जाएगी।

बागेश्वरी गुमटी आरओबी 

इस बहुप्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के लिए जमीन की मापी मानक अनुसार की जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा भूमि अधिग्रहण इसी क्षेत्र में होगा। अधिकतर जमीन रेलवे की होने के कारण, निजी भूमि मालिकों को नोटिस भेजकर स्थिति स्पष्ट करने का समय दिया जाएगा। इस आरओबी की लागत 90.16 करोड़ रुपये आंकी गई है।

घुघरीटांड फ्लाईओवर 

घुघरीटांड बाईपास पर बनने वाला फ्लाईओवर गया आने वाले पिंडदानी, पर्यटकों और आम नागरिकों को जाम से राहत दिलाने का काम करेगा। इस निर्माण में केवल एक एकड़ भूमि का अधिग्रहण करना पड़ेगा, क्योंकि शेष भूमि पहले से सरकारी है। इसके लिए मापी कार्य नगर अंचल से कराने का निर्देश दिया गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 141.21 करोड़ रुपये है।

कुल 6 फ्लाईओवर और आरओबी तैयार होंगे

कुल 6 फ्लाईओवर और आरओबी के निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। जमीन की मापी पूरी हो चुकी है और पहले सरकारी जमीन को चिन्हित किया गया है, अब निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जानकारी दी है कि मई 2025 से इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

टैग्स

संबंधित खबरें