ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गया के डिप्टी मेयर मिले कोरोना पॉजिटव, कुछ दिन पहले ही आए थे पटना ऑफिस, मचा हड़कंप

GAYA : गया के डिप्टी मेयर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से गया से लेकर पटना के नगर विकास एवं आवास विभाग में हड़कंप मच गया है. डिप्टी मेयर का सैंपल दोबारा जांच के लिए पटना भेजा गया है. <

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : गया के डिप्टी मेयर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद से गया से लेकर पटना के नगर विकास एवं आवास विभाग में हड़कंप मच गया है. डिप्टी मेयर का सैंपल दोबारा जांच के लिए पटना भेजा गया है. 

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में रविवार को ट्रूनेट मशीन से जांच के दौरान डिप्टी मेयर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद उनका सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है. रिपोर्ट पटना से भी पॉजिटिव आती है तो निगम के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मियों की भी जांच कराई जाएगी जो इनके संपर्क में आए होंगे. 

बताया जा रहा है कि गया के डिप्टी मेयर गुरुवार को ही नगर विकास एवं आवास विभाग में आए थे. जहां वे कई सेक्शनों में गए थे. एक-दो पदाधिकारियों से भी मिले थे. डिप्टी मेयर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिलते ही गया से लेकर पटना के ऑफिस तक हड़कंप मच गया है.