ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव

गया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Advocate Protest News: गया सिविल कोर्ट के पास शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध जताया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ता कक्ष निर्माण के दौरान पुलिस की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद...

गया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Advocate Protest News: गया सिविल कोर्ट के पास शनिवार को अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. अधिवक्ताओं ने सिविल लाइन थाना पुलिस पर निर्माण कार्य को लेकर परेशान करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और थाना अध्यक्ष शमीम अहमद मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाकर जाम हटवाया.


अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके लिए अधिवक्ता कक्ष के निर्माण को लेकर सरकार की ओर से जमीन और राशि का आवंटन किया गया है. उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश भी दिया गया था.


निर्देश के बाद शुरू कराया गया निर्माण

बार संगठन के पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार अधिवक्ताओं ने आवंटित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराया था. उनका आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस की ओर से उन्हें परेशान किया जाने लगा.


रविंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. इसके बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया.


अधिवक्ताओं का कहना है कि जिस जमीन और राशि का आवंटन उनके लिए किया गया है, उस पर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है. ऐसे में निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए.


अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने और निर्माण कार्य को सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग की है. साथ ही पुलिस की ओर से लगाए गए कथित दबाव और हस्तक्षेप की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग भी की गई है.


अधिवक्ताओं के सड़क जाम करने की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन और थाना अध्यक्ष शमीम अहमद मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझाया. इसके बाद अधिवक्ताओं ने सड़क से जाम हटा लिया और यातायात सामान्य हो गया.