ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चली समीयाना में आज तोहरे चलते गोली..बर्थडे पार्टी में कट्टा लहराकर युवक-युवतियों ने किया डांस, वीडियो हो गया वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद लोकल पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

bihar
हथियार के साथ डांस
© google
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GAYA: खुशी के मौके पर लोग हर्ष फायरिंग करते हैं जिसके चलते कभी-कभी जान भी चली जाती है। इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है, लेकिन इससे लोग सबक नहीं सीखते। लोग इसे स्टेटस सिंबल मानने लगे हैं। इनको लगता है कि हथियार चमकाने से लोग इज्जत देंगे। दबंग समझकर डर कर रहेंगे। इसी मानसिकता को लेकर कुछ लोग हथियार का प्रदर्शन करते हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले की है जहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पचमा गांव की बताई जा रही है, जहां जन्मदिन के जश्न ने कुछ ही घंटों में पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। कट्टा हाथ में लहराते एक लड़की और युवकों का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। चली समीयाना में आज तोहरे चलते गोली भोजपुरी अश्लील गाने पर युवक और युवतियों ने जमकर ठुमके लगाये। हाथ में कट्टा लहराते डांस करते लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


मामला पचमा गांव निवासी सत्येंद्र यादव के पुत्र सिंटू कुमार यादव के जन्मदिन से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सिंटू के जन्मदिन के अवसर पर एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान पार्टी में शामिल युवक-युवतियों ने जमकर डांस किया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह रही कि कई युवक और कुछ युवतियां डांस के दौरान देसी कट्टा लहराते हुए नजर आए।


पार्टी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सिंटू कुमार खुद भी हथियार हाथ में लेकर नाच रहा है, और उसके साथ मौजूद कुछ लड़कियां भी हथियार के साथ झूमती दिख रही हैं। वीडियो में हथियारों की नुमाइश और लापरवाही से डांस करते हुए लोग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।


वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध रूप से लाए गए थे, और अगर ये अवैध हथियार हैं, तो इनकी आपूर्ति कहां से हुई। यह घटना एक बार फिर से राज्य में आम नागरिकों द्वारा हथियारों के खुले प्रदर्शन और कानून व्यवस्था को धता बताने की प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है। पुलिस ने अपील की है कि इस तरह के मामलों में लोग सहयोग करें और कानून का उल्लंघन करने वालों की जानकारी संबंधित थाने को दें।

रिपोर्ट:- नितम राज, गया