ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

गया एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले की फिराक में हैं आतंकी! धमकी भरा पत्र मिला, सुरक्षा बढ़ाई गयी

GAYA: खबर बिहार के गया जिले से है जहां किसी आतंकी संगठन के द्वारा गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर के नाम एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है. जिसमें हवाई अड्डों को ड्रोन हमले से उड़ाने की धमकी

गया एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले की फिराक में हैं आतंकी! धमकी भरा पत्र मिला,  सुरक्षा बढ़ाई गयी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GAYA: खबर बिहार के गया जिले से है जहां किसी आतंकी संगठन के द्वारा गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर के नाम एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है. जिसमें हवाई अड्डों को ड्रोन हमले से उड़ाने की धमकी के बाद गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी.


बता दें इस धमकी भरे पत्र मिलने के बाद चौकसी बढ़ा दी गयी है. एयरपोर्ट के आंतरिक परिसर में यात्रियों की जांच की प्रक्रिया को और सख्त कर दी गयी है और सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी गयी है. मुख्य रूप से ड्रोन अटैक को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है व एयरपोर्ट टैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.


अब सुरक्षा को देखते हुए सीआइएसएफ के जवानों को खास निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों से पता चला है ड्रोन अटैक की सूचना के बाद तुरंत बुधवार की रात को ही एक घंटे के अंदर एयरपोर्ट की सुरक्षा की समीक्षा की गयी और इसमें जिले के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए. सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर विमर्श और जानकारी ली गयी. सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में भी चौकसी बढ़ा दी गयी है.