ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

गया में दौड़ेंगी दिल्ली-पटना जैसी बसें, प्रदूषण कम होगा, यात्रा होगी आरामदायक

गया में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब यहां की सड़कों पर जल्द ही सीएनजी से चलने वाली बसें दौड़ेंगी।

CNG Bus
CNG Bus
© CNG Bus
User1
2 मिनट

गया में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब यहां की सड़कों पर जल्द ही दिल्ली और पटना की तरह सीएनजी से चलने वाली बसें दौड़ेंगी। मार्च महीने में होली से पहले गया के सरकारी बस स्टैंड पर 49 सीएनजी बसें पहुंच जाएंगी। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि यात्रियों का सफर भी आरामदायक होगा।


पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने गया के लिए 49 सीएनजी बसों की योजना बनाई है। ये बसें होली तक पहुंच जाएंगी। बसों में ईंधन भरने के लिए बस स्टैंड पर ही सीएनजी स्टेशन बनाया जाएगा। सीएनजी से चलने वाली बसें पूरी तरह आधुनिक होंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इनमें सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। जीपीएस के जरिए बस कर्मियों को बसों की सटीक जानकारी मिलती रहेगी। बसें दो-दो सीटिंग अरेंजमेंट के साथ आएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा होगी। 


सीएनजी बसें गया से चतरा, वासोडीह, सिरदला, बिहारशरीफ, रजौली, औरंगाबाद, पटना, जहानाबाद, हाजीपुर और डुमरिया जैसे रूटों पर चलेंगी। इसके अलावा ये बसें गया से एकंगरसराय और आंती रूट पर भी चलेंगी। ये बसें डीजल और पेट्रोल बसों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाती हैं। ये कम ईंधन खपत के साथ बेहतर प्रदर्शन करती हैं। 


सीएनजी बसें शोर और रखरखाव की समस्या को भी कम करती हैं। इनकी लाइफ लंबी होती है और ये किफायती भी होती हैं। सीएनजी बसों के आने से गया के लोगों को दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलेंगी और शहर में प्रदूषण की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।

संबंधित खबरें