ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गया दौरा कल, खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों का लेंगे जायगा

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को गया पहुंचेंगे, जहां वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी का लेंगे.

CM Nitish Kumar
सीएम का गया दौरा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को गया दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह गया के बिपार्ड और बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के पास बने राज्य अतिथि गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. सारी तैयारियां पूरी की ली गई है. 


गया के डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने बताया की मुख्यमंत्री का गया में कार्यक्रम संभावित है, इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम-2025 की व्यापक तैयारी की गई है, जिसके तहत गया के बिपार्ड और बोधगया के आईआईएम में कार्यक्रम होगा. 


मुख्य रूप से तैराकी, खो-खो, मलखम सहित अन्य कई गेम यहां पर होने हैं, जिसकी व्यापक तैयारी की गई है. खिलाड़ियों के आवासन उनके आने-जाने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है. जगह-जगह रंगो-रोगन किया गया है. हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है इस तरह के गेम का आयोजन गया जिले में किया जा रहा है. 


डीएम ने बताया कि इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कई राज्यों के खिलाड़ी यहां आएंगे और प्रतियोगिता में भाग लेंगे, इससे गया से एक अच्छा मैसेज जाएगा. हम आम आवाम एवं अन्य लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा करते हैं ताकि एक अच्छा संदेश गया शहर से जाए.

रिपोर्ट- नितम राज