ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

BIHAR NEWS : चलती ट्रेन में युवतियों से छेड़खानी, बाथरूम में ले जाने लगे बदमाश

GAYA : बिहार में चलती ट्रैन में छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां बदमाश एक युवती को जबरन खींच कर बाथरूम की तरफ भी ले जाने लगे। चलती ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ है। अब पुलिस म

BIHAR NEWS : चलती ट्रेन में युवतियों से छेड़खानी, बाथरूम में ले जाने लगे बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में चलती ट्रैन में छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहां बदमाश एक युवती को जबरन खींच कर बाथरूम की तरफ भी ले जाने लगे। चलती ट्रेन में जमकर हंगामा हुआ है।  अब पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। यह पूरा मामला गया से जमालपुर जा रही 9404 गया-जमालपुर पैसेंजर का बताया जा रहा है।  युवतियों के साथ छेड़खानी के मामले में युवती के परिजनों ने छेड़खानी करने वाले युवकों को जमकर धुलाई कर दी। यह घटना रविवार की है। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।


जानकारी के अनुसार, दानापुर रेल मंडल के करजरा-तिलैया स्टेशन के बीच यह घटना हुई। बताया गया कि रविवार को गया जंक्शन से ट्रेन चलने के दौरान कुछ युवक व युवतियां ट्रेन के फ्रंट एसएलआर कोच में सवार हो हुए थे। कुछ मनचले युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे और एक युवती को पड़कर बाथरूम में ले जाने लगे। इस पर युवती ने विरोध जताया और इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।


इधर, गाड़ी तिलैया स्टेशन पहुंचने के बाद युवतियों के परिजन ट्रेन में आ गए और मनचलों को जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में कहीं भी किसी प्रकार की सूचना दर्ज होने की बात सामने नहीं आ रही है। हालांकि इस मामले में रेलवे अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है