ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ब्रजेश मेहरोत्रा और प्रकाश कुमार बने बिहार के सूचना आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने की अधिसूचना जारी

PATNA: बिहार में दो नये सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गयी है। राज्यपाल की सहमति के बाद पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और पत्रकारिता से जुड़े प्रकाश कुमार को सूचना आयुक्त बनाय

ब्रजेश मेहरोत्रा और प्रकाश कुमार बने बिहार के सूचना आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने की अधिसूचना जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में दो नये सूचना आयुक्तों की नियुक्ति कर दी गयी है। राज्यपाल की सहमति के बाद पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और पत्रकारिता से जुड़े प्रकाश कुमार को सूचना आयुक्त बनाया गया। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। 


बता दें कि राज्य सूचना आयुक्त के दो पदों की नियुक्ति को लेकर 3 सितंबर को सचिवालय में एक बैठक हुई थी। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। बता दें कि सूचना आय़ुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी कमेटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष भी शामिल होते हैं। इसी बैठक में बिहार में दो नये सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का फैसला लिया गया था। 


ब्रजेश मेहरोत्रा 4 दिन पहले बिहार के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए हैं. नीतीश कुमार ने सत्ता में आने के बाद रिटायर होने वाले आला अधिकारियों को सेट करने की परंपरा बना रखी है. इसी परंपरा के तहत ब्रजेश मेहरोत्रा को बिहार का सूचना आय़ुक्त बनाया गया है।. 


इस बैठक में दूसरे सूचना आय़ुक्त की नियुक्ति पर भी सहमति बनी थी। पत्रकारिता जगत से ताल्लुक रखने वाले प्रकाश कुमार को भी सूचना आय़ुक्त बनाने का फैसला लिया गया। राज्यपाल से सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है।


बता दें कि सूचना आयुक्त की नियुक्ति तीन साल के लिए होती है. उन्हें राज्य सरकार के सचिव की तरह वेतन, भत्ता से लेकर गाड़ी औऱ बंगला मिलता है. बिहार में सूचना आयुक्त के दो पद खाली थे जिसे आज भर दिया गया। बता दें कि मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर पूर्व मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण पहले से ही नियुक्त हैं। वही अब बिहार में दो सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर दी गयी है। 

ब्रजेश मेहरोत्रा और प्रकाश कुमार बने बिहार के सूचना आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने की अधिसूचना जारीब्रजेश मेहरोत्रा और प्रकाश कुमार बने बिहार के सूचना आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने की अधिसूचना जारी

टैग्स