ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: ट्रेन से कट कर दो मासूम बच्चियों की मौत : ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

GAYA : गया में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। दोनों बच्चियां रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी सामने से मालगाड़ी आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गईं। इस घटन

बिहार: ट्रेन से कट कर दो मासूम बच्चियों की मौत : ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। दोनों बच्चियां रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी सामने से मालगाड़ी आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गईं। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गया जंक्शन के वेस्ट केबिन के पास सुबह सात बजे की है।


इस दर्दनाक हादसे में मौत की शिकार हुई दोनों बच्चियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। एक की उम्र करीब सात साल और दूसरी लड़की की उम्र पांच साल के आसपास बताई जाती है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।


एक साथ दो लड़कियों की ट्रेन से कटने के बाद गया जंक्शन पर रेलकर्मियों और यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस दोनों लड़कियों की शिनाख्त की कोशिश में लगी है। दोनों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पुलिस जानकारी ले रही है।