ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Teacher News : उर्दू प्रार्थना को लेकर जमकर हुआ विवाद, अब प्रिसिंपल और शिक्षक हुए सस्पेंड

Bihar Teacher News : उर्दू में प्रार्थना कराने के विवाद में प्रभारी प्रधानाध्यापक साहिबा खातून और सहायक शिक्षक अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों शिक्षकों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

Bihar Teacher News
Bihar Teacher News
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों से जुड़ीं कोई न कोई खबर निकलकर हर दिन सामने आती ही रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां स्कूल में   उर्दू में प्रार्थना कराने के विवाद में प्रभारी हेडमास्टर और असिटेंट टीचर को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद इसको लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म हो गया है। 


दरअसल, उर्दू में प्रार्थना को लेकर जमकर विवाद और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मामले में गया जिले के कोंच प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय जमालपुर की  प्रभारी हेडमास्टर साहिबा खातून एवं असिटेंट टीचर अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों शिक्षकों पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोंच अजय कुमार रमन और आंती थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।


बताया जा रहा है कि , जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. ओमप्रकाश ने  यह आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि दोनों शिक्षकों ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस कारण दोनों को निलंबित किया है। जबकि उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व दोनों आरोपित शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया गया था। 


आपको बताते चलें कि, प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा हिंदी भाषी विद्यालय में उर्दू में प्रार्थना कराने का वीडियो सहायक शिक्षक ने बनाया था। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक के समर्थकों ने विद्यालय परिसर में सहायक शिक्षक की पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद सहायक शिक्षक ने आंती थाने में नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाया था।