ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: शादी वाले घर में सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, कैश और गहने जलकर हुए राख, अब कैसे बजेगी शहनाई?

GAYA: बिहार के गया जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां बेटी की शादी के लिए घर में रखे पैसे, गहने और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गए। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए एक पिता न

बिहार: शादी वाले घर में सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, कैश और गहने जलकर हुए राख, अब कैसे बजेगी शहनाई?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां बेटी की शादी के लिए घर में रखे पैसे, गहने और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गए। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए एक पिता ने जो सपने सजाए थे, वो पल भर में जल कर राख हो गए। इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है, अगलगी की घटना के बाद शादी की खुशियां दुख में बदल गई हैं। घटना टिकारी थाना क्षेत्र के नारायण बिगहा गांव की है।


दरअसल, नारायण बिगहा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में भीषण आग लग गयी। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई जबकि घर में रखे साढ़े चार लाख रुपये, आधा किलोग्राम चांदी के आभूषण, सोना के आभूषण, अनाज, फर्नीचर समेत घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। 


बताया जा रहा है नारायण बिगहा गांव निवासी आशिष कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर सभी सामानों को खरीदा था और पैसे जमा करके रखे थे। लेकिन जब तक पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक पूरे घर में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। बाद में फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और अब उन्हें बेटी की शादी की चिंता सता रही है।

टैग्स