ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : सासाराम में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे

GAYA : बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। सासाराम में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा करंवदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है। ये स्टेशन पंडित दीनदयाल

बिहार : सासाराम में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतरे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। सासाराम में मालगाड़ी के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा करंवदिया और पहलेजा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है। ये स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर है। मालगाड़ी डीडीयू से गया की तरफ जा रही थी, तभी अचानक पटरी से उतर गई। इस रेल हादसे की वजह क्या है यह अभी साफ नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे से मुख्य लाइन प्रभावित नहीं हुई है। इसलिए यात्री ट्रेनों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।


वहीं, माल ढुलाई वाला डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का अप तथा डाउन दोनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस हादसे के बाद रेल अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है तथा रेलवे के माल ढुलाई वाले लाइन के परिचालन को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, मालगाड़ी का सभी डब्बा खाली था। मालगाड़ी का डब्बा रेलवे लाइन से बिखर कर आसपास के गेहूं के खेतों में बिखर गया है तथा उसके कल पुर्जों के परखच्चे उड़ गए हैं। रेल अधिकारी का कहना है कि शाम तक दोनों लाइन को सामान्य कर लिया जाएगा। गया-धनबाद रूट पर घाटी से उतरते समय एक मालगाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। 


इससे मालगाड़ी की रफ्तार 150KM प्रति घंटे तक पहुंच गई। गुरपा स्टेशन से पहले इसे स्लिप साइडिंग करके रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान कपलिंग टूटने से उसकी 57 बोगियां पलट गईं। वहीं इंजन एक बोगी को लेकर दौड़ता रहा। हालांकि बोगी रगड़ खाने और स्लिप साइडिंग की वजह से 400 मीटर दूर जाकर इंजन भी रुक गया। इस रेल हादसे के बाद अप और डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कई ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा किया गया है। 10 से ज्यादा ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास सितंबर महीने में बड़ा रेल हादसा हुआ था। उस दौरान मालगाड़ी के ही 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। यह मालगाड़ी मुगलसराय से गया की ओर जा रही थी। इस हादसे के बाद अप एंड डाउन दोनों सेवाएं बाधित हो गईं थी । इसके बाद अब यह मामला निकल कर सामने आया है।