ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR ROAD: पथ निर्माण में घोटाला-घोटाला और सिर्फ घोटाला ! इस 'कार्यपालक और सहायक अभियंता' ने मिलकर करोड़ों का किया खेल, 'कमिश्नर' ने बिठाई जांच

BIHAR ROAD: पथ प्रमंडल गया में एक और गड़बड़ी की बात सामने आई है. इस डिवीजन के कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता के कार्यकलापों को लेकर जांच बिठाई गई है.

Bihar Road, गया पथ प्रमंडल,कार्यपालक अभियंता, गया न्यूज, road construction department, bihar samachar, vijay kumar sinha, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, पथ निर्माण विभाग, bihar samachar
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

BIHAR ROAD: पथ निर्माण विभाग में बड़ा खेल किया जा रहा है. इंजीनियर और ठेकेदार मिलकर सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे. पथ प्रमंडल-1 गया डिवीजन में हाल ही में 26 करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. इस मामले में संंबधित इंजीनियर जिन्होंने मिलीभगत कर ठेकेदार को भुगतान किया, वो कटघरे में है. हालांकि अभी तक दोषी अभियंताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर इसी प्रमंडल में एक और खेल सामने आया है. इस मामले में भी पथ प्रमंडल गया के कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ सहायक अभियंता आरोपों के लपेटे में हैं. मगध प्रमंडल के कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं. बजाप्ता एक जांच कमेटी बनाई गई है. 

गया पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता-सहायक अभियंता के खिलाफ गंभीर आरोप

मगध प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय ने गया के पथ प्रमंडल संख्या-एक के कार्यपालक अभियंता रितेश सिन्हा एवं सहायक अभियंता निशांत राज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं . मगध प्रमंडल के कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण विभाग गया अंचल के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की है. कमेटी में जिला खनन पदाधिकारी और जिला लेखा प्राधिकारी होंगे. जांच टीम को आरोपों के बिंदु पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.

कमिश्नर ने बनाई जांच टीम

आरोप में आप में कहा गया है कि पथ प्रमंडल गया- एक के कार्यपालक अभियंता रितेश सिन्हा एवं सहायक अभियंता निशांत राज की मिलीभगत से ठेकेदार ने सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमितता की है. इंजीनियरों ने ठेकेदार से मोटी रकम लेकर रफा- दफा किया है. संवेदक ने कार्यपालक समझा रितेश सिन्हा एवं सहायक अभियंता निशांत से मिलाकर जाली चालान जमा कर करोड़ों करोड़ के रकम की निकासी कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया है. पथ प्रमंडल गया अंतर्गत ओपीआरएमसी में खेल किया गया है. इसके साथ ही नमामि गंगे योजनाओं के कार्य में भारी अनियमित की गई है. पांच वर्षों से सिर्फ एक ही संवेदक को कार्य आवंटित किया जा रहा है. ऐसे में कार्यपालक अभियंता रितेश सिन्हा और सहायक अभियंता निशांत राज के काली करतूतों की जांच कर कार्रवाई करें.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता