ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: राजधानी एक्सप्रेस से कटकर रेलकर्मी की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

GAYA: गया में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे के एक लोको पायलट की दर्दनाक मौत हो गई। लोको पायलट इंजन को गझंडी के लोगो बफर में खड़ा करने के बाद ट्रैक पार कर रहे थे, तभी त

बिहार: राजधानी एक्सप्रेस से कटकर रेलकर्मी की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे के एक लोको पायलट की दर्दनाक मौत हो गई। लोको पायलट इंजन को गझंडी के लोगो बफर में खड़ा करने के बाद ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना गुरपा स्टेशन और गझंडी स्टेशनके बीच की है।


मृतक रेलवे लोको पायलट की पहचान पंकज कुमार सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि लोको पायलट पंकज सिंह शनिवार की सुबह इंजन को गझंडी के लोगो बफर में खड़ा करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। लोको पायलट की मौत के पीछे की असली वजह को रेल पुलिस तलाश कर रही है। यह आत्महत्या है या हादसा पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।