ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

Magha Mela 2026: प्रयागराज में लगने वाली माघ मेला को लेकर रेलवे ने कसी कमर, गयाजी स्टेशन पर सुरक्षा सख्त; RPF-GRP ने किया फ्लैग मार्च

Magha Mela 2026: माघ मेला 2026 को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट है। गया रेलवे स्टेशन पर RPF, RPSF और GRP ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया।

Magha Mela 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Magha Mela 2026: माघ मेला–2026 के अवसर पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। संभावित भीड़ और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए आज गया रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।


फ्लैग मार्च स्टेशन के प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 8, फुट ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्र सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर में गश्त कर यात्रियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।


फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया।


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि माघ मेला अवधि के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर की लगातार निगरानी की जा रही है। फ्लैग मार्च के उपरांत स्टेशन परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाई गई। इस कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता