ब्रेकिंग
पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगेपटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे

Bihar News: चालक के साथ बर्बरता के बाद गुस्से में जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, कहा "दोषी पुलिस वालों पर एक्शन लो वरना उतरेंगे सड़क पर"

Bihar News: गया में पुलिस पर ट्रक चालक की पिटाई और एक लाख की उगाही का आरोप, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी।

Bihar News
गया जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक ट्रक चालक की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई और एक लाख रुपये की उगाही की मांग के बाद गया जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है।


गया जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि खिजरसराय थाना क्षेत्र के वाना मोड़ के पास पुलिस ने एक ट्रक चालक से एक लाख रुपये की मांग की। चालक द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर पुलिस ने कथित तौर पर रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की। मनजीत कुमार ने दावा किया कि ट्रक पर लदा बालू वैध था, फिर भी पुलिस ने बिना जांच किए उगाही की कोशिश की।


घटना की लिखित शिकायत गया के SSP आनंद कुमार, IG और मुख्यमंत्री को भेजी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि पुलिस की इस हरकत से ट्रक चालकों में भय और आक्रोश है। घायल चालक संजीत कुमार ने भी पिटाई की पुष्टि की और कार्रवाई की मांग की।


मनजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में चेतावनी दी, “यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो हम सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला पुलिस प्रशासन की होगी।” एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को मांगें पूरी करने के लिए अल्टीमेटम दिया है।


रिपोर्ट: नितम राज, गया