ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: हार्ट अटैक आया तो पिता को स्कूटी पर अस्पताल ले आई बेटी, फिर डॉक्टर की लापरवाही से गई जान, मौत के बाद भी लिखते रहे दवाइयां

Bihar News: बिहार के गया से एक दुखद घटना सामने आ रही। जहाँ खून के प्यासे डॉक्टर की लालच और लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बेटी ने लगाए गंभीर आरोप।

Bihar News
मौत के बाद बिलखते परिजन
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पिता को हार्ट अटैक आने पर एक बेटी स्कूटी से आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले आई। यह सोचकर कि समय से यदि अस्पताल पहुँच जाएगी तो उसके पिता को बचाया जा सकता है। लेकिन जब डॉक्टर ही खून के प्यासे हों तो फिर मरीज का बचना कहाँ से संभव होगा। ऐसा ही मामला गया से सामने आया है। जहाँ शख्स की मौत के बाद भी डॉक्टर दवाइंया लिख रहे थे।


गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित शुभकामना हॉस्पिटल में इस हार्ट मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया, मृतक की पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के रहने वाले अरुण यादव के रूप में हुआ है। हार्ट में समस्या आने के बाद उनकी बेटी ने उन्हें स्कूटी पर बिठाया और शुभकामना अस्पताल ले आई।


लेकिन इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। परिजनों ने बताया कि उनसे 3 लाख रुपए भी ले लिए गए, और जब उन्होंने मरीज को पटना रेफर करने के को कहा तो डॉक्टरों का कहना था कि "मरीज ठीक है।" उनका यह भी आरोप है कि डॉक्टर रात भर गायब थे और कंपाउंडर के सहारे मरीज को छोड़ दिया गया था।


इसके अलावा जब परिजनों ने उनसे मिलना चाहा तो उन्हें रोका गया। फिर ये लोग जबरदस्ती मरीज के कमरे में गए तो देखा कि वह मर चुके थे। आरोप यह भी है कि अरुण यादव की मौत के बाद भी दवाइयां लिखी जा रहीं थी। इस घटना की सूचना के बाद रामपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर रामपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।


रिपोर्ट: नितम राज, गया