ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में स्मार्ट क्लास के नाम पर अश्लीलता, भोजपुरी सांग 'तू जान हउ तहरे ला मर्डर हो जाई' पर जमकर नाचे छात्र

GAYA: बिहार के गया जिले के एक सरकार स्कूल का वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे स्मार्ट क्लास के एलईडी टीवी पर चल रहे अश्लील वीडियो पर डांस करते देखे गये। सोशल मीडिया पर यह शिक्

बिहार में स्मार्ट क्लास के नाम पर अश्लीलता, भोजपुरी सांग 'तू जान हउ तहरे ला मर्डर हो जाई' पर जमकर नाचे छात्र
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले के एक सरकार स्कूल का वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे स्मार्ट क्लास के एलईडी टीवी पर चल रहे अश्लील वीडियो पर डांस करते देखे गये। सोशल मीडिया पर यह शिक्षा के मंदिर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि वायरल यह वीडियो गया के यशवंत हाई स्कूल का है। जहां स्मार्ट क्लास में बच्चों को इस तरह की शिक्षा दी जा रही है। 


स्मार्ट क्लास में लगे एलईडी टीवी पर भोजपुरी गाना बज रहा है। गाने के बोल भी गजब है। तू जान हउ तहरे ला मर्डर हो जाई इस गाने पर स्मार्ट क्लास में मौजूद बच्चे भी थिरकते नजर आए। बता दें कि बच्चों को शिक्षित करने के लिए सरकार टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। बच्चों को हाईटेक तरीके से शिक्षित किया जा रहा है। क्लास में एलईडी का बड़ा स्कीन लगाया गया है जिसके माध्यम से बच्चों को ज्ञान की बातें बतायी जाती है। जिस उद्धेश्य को लेकर सरकार स्कूलों में स्मार्ट क्लास चला रही है वह गया में फेल नजर आ रहा है। 


नीमचक बथानी स्थित यशवंत उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास के दौरान बच्चे भोजपुरी के अश्लील वीडियो देखते नजर आए। तू जान हऊ तहरे ला मर्डर हो जाई भोजपुरी गाने पर बच्चे डांस भी करते दिखे। स्मार्ट क्लास में चल रहे भोजपुरी गाने के वीडियो को किसी ने अपने फोन में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जो तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर फैल रहा है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे कैसे बच्चों का भविष्य बनेगा। 


वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन का अलग ही कहना है। स्कूल प्रशासन इसे साजिश बता रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. लता सिंह का कहना है कि स्कूल को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है। लता सिंह ने यह भी बताया कि चार दिन पहले स्मार्ट क्लास लिया गया था। स्मार्ट क्लास के बाद शिक्षक कक्षा से बाहर निकल गये थे। जिसके बाद किसी छात्र ने मोबाइल से स्मार्ट टीवी को कनेक्ट कर लिया और भोजपुरी गाने का वीडियो चला दिया तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया है। यह सब साजिश के तहत किया गया है। स्कूल का नाम बदनाम हो जाए इसलिए ऐसा किया गया है।


टैग्स