ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार में सालभर के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खेल-खेल में कर दिया बड़ा कांड

GAYA: बिहार के गया जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सालभर का बच्चा सांप को खिलौना समझ उससे खेलने लगा। खेल-खेल में उसने सांप को मुंह में ले लिया और उसे चबाकर मार डा

बिहार में सालभर के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खेल-खेल में कर दिया बड़ा कांड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सालभर का बच्चा सांप को खिलौना समझ उससे खेलने लगा। खेल-खेल में उसने सांप को मुंह में ले लिया और उसे चबाकर मार डाला। तभी मां की नजर जब बच्चे पर गई तो इसे देख काफी डर गयी पहले तो सांप को वहां से हटाया फिर बच्चे रियांश को अस्पताल ले गयी। जिसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।


डॉक्टरों का कहना था कि जिस सांप को बच्चे ने चबाकर मारा वो जहरीला नहीं था। जिसके कारण उसकी जान बच गयी। फिलहाल उसकी तबीयत ठीक है। बच्चे को किसी तरह की परेशानी नहीं है। डॉक्टर के ऐसा कहते ही मां का चेहरा खुशी से खिल उठा। इस घटना के बारे में जो कोई भी सुन रहा है दांतों तले उंगली ही दबा रहा है। लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कैसे एक साल के मासूम ने खेल-खेल में सांप की जान ले ली। 


बच्चे की मां का कहना है कि उसका बेटा छत पर खेल रहा था। वो भी छत पर ही थी। जब वो वहां से गुजर रही थी तब अचानक बच्चे पर उसकी नजर गयी। थोड़ी देर के लिए तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि बेटा सांप को मुंह में लिये हुए हैं। फिर उसने बेटे के मुंह से सांप को निकाला और उसे दूर फेंक दिया। सांप की मौत हो चुकी थी। मामला गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव की है। पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सालभर के बच्चे की कारस्तानी की सुनकर हर कोई हैरान रह गया। फिर मरा हुआ सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना था कि तेलिया सांप था इसमें जहर नहीं होता है। यही कारण है कि बच्चे की जान बच गयी। 

टैग्स