ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार में बुलेट वाली बोल्ड दुल्हन : जयमाल के समय हुई धमाकेदार इंट्री, आंखें फाड़ कर देखते रह गए बाराती

PATNA : शादी के वक्त दुल्हन को सकुचाते-शर्माते जयमाल के स्टेज की ओर बढ़ते हुए तो अमूमन हर शादियों में आप देखते ही होगें। आजकल थोड़ा स्टाइल में दुल्हन की इंट्री की बात कर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : शादी के वक्त दुल्हन को सकुचाते-शर्माते जयमाल के स्टेज की ओर बढ़ते हुए तो अमूमन हर शादियों में आप देखते ही होगें। आजकल थोड़ा स्टाइल में दुल्हन  की इंट्री की बात करें तो पालकी पर दुल्हन आती है या फिर भाईयों की चुनरी के नीचे इठलाती हुई दुल्हे के गले में वरमाला डालने पहुंचती है। लेकिन आज आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताते हैं जो बिल्कुल अलग ही बोल्ड अंदाज में जयमाल स्टेज पर पहुंची।


बिहार के गया में एक शादी में बुलेट वाली दुल्हन की धमाकेदार इंट्री हुई है। सजी-धजी दुल्हन बुलेट चलाते हुए स्टेज पर पहुंची और अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी।  बुलेट चला कर आ रही दुल्हनिया को देख पूरी बारात और दूल्हा सभी दंग रह गए। 


गया के रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी निक्की राज की शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार के साथ शादी तय हुई थी।दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर आया। जयमाला की तैयारी होने लगी। दूल्हे राजा जयमाल स्टेज पर पहुंच गए थे और दुल्हनिया के आने का इंतजार दूल्हे के साथ-साथ बारात पार्टी कर रहे थे। अब दुल्हन के इस बोल्डनेस की चर्चा गांव-घर से निकल कर शहर तक हो रही है। सभी महिला सशक्तिकरण की दिशा में घर वालों के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।