ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! बीच सड़क पर सीने में उतार दी गोली, पुल के नीचे मिला युवक का शव

GAYA/ MADHUBANI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म सा हो चला है। सरेराम अपराधी किसी को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से सामने

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी ! बीच सड़क पर सीने में उतार दी गोली, पुल के नीचे मिला युवक का शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA/ MADHUBANI : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म सा हो चला है। सरेराम अपराधी किसी को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां नकाबपोश अपराधियों ने टोटो चालक को गोली मार दी। जिससे वो गंंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए मेडिकल रेफर कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,गया में बदमाशों ने एक टोटो चालक को बीच सड़क पर गोली मार दी है। टोटो चालक को गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में मेडिकल रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो की संख्या में रहे नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना गया के इमामगंज थाना क्षेत्र की है। 


बताया जा रहा है कि,फुलवरिया मोड़ डाक स्थान के पास एक टोटो चालक को घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जसिके बाद इसे इलाज के लिए मेडिकल रेफर किया गया है। वहीं गोली चलने के दौरान निकले छर्रे की चपेट में आने से एक और शख्स के घायल होने की खबर है। 


इस  घटना में हीं घायल टोटो चालक की पहचान इमामगंज थाना के मेनका गांव निवासी रामपाल पासवान के पुत्र कारू पासवान के रूप में की गई है। फिलहाल मेडिकल में कारू पासवान का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि कारू पासवान मेनका गांव से ऑटो लेकर बांकेबाजार आ रहा था।  इसी क्रम में फुलवरिया मोड डाकस्थान के पास घंटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी के बाद इमामगंज पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


उधर, मधुबनी में  बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के पुल के नीचे का एक युवक का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। इस युवक की पहचानदामोदरपुर के हरखू झा के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में किया गया। घटना के विरोध में बेनीपट्टी सीतामढ़ी एसएच 52 बनकट्टा चौक के पास बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया गया है। घटना की सुचना पुलिस घटना के जांच में जुट गई है अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की युवक के  कुछ साथी के साथ कल शाम से ही निकला हुआ था। घर से नहीं लौटने पर परिवार के सदस्य परेशान थे।  शव की सूचना पाते ही घर के सदस्य का रो रो कर हाल बे हाल हो गया है।