ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में कंगना रनौत पर केस, उपेंद्र कुशवाहा को बोली थीं टुकड़े-टुकड़े गैंग का नया स्टार

GAYA : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिहार के गया में मामला दर्ज कराया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक नेता ने गया कोर्ट म

बिहार में कंगना रनौत पर केस, उपेंद्र कुशवाहा को बोली थीं टुकड़े-टुकड़े गैंग का नया स्टार
First Bihar
2 मिनट

GAYA :  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिहार के गया में मामला दर्ज कराया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक नेता ने गया कोर्ट में यह  मामला दर्ज कराया है. कोर्ट में केस संख्या 11174/20 दर्ज किया है. कंगना रनौत के साथ-साथ ट्विटर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीश माहेश्वरी और ट्विटर कॉल डायरेक्टर महिमा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है.


गुरूवार को गया CJM कोर्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत, ट्विटर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीश माहेश्वरी और ट्विटर कॉल डायरेक्टर महिमा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. दरअसल एक्ट्रेस कंगना राणावत ने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई नेताओं के पुरानी फोटो को लुटियंस, लिबरल, जिहादी, आजाद कश्मीर, अर्बन नक्सल, कम्युनिष्ट और खालिस्तानी बता कर ट्विटर पर फोटो को शेयर किया था. इसी पोस्ट में नेताओ को टुकड़े-टुकड़े गैंग के नया स्टार कहा गया था.


रालोसपा नेता विनय कुशवाहा ने बताया कि जो फोटो कंगना रनौत ने ट्विटर पर शेयर किया था, उसे काफी वायरल किया गया. उस फोटो को किसी फनी सिंह ने भी शेयर किया था. यह तस्वीर 3 दिसंबर को ट्वीट की गई थी. जिसको लेकर इनके विरुद्ध 501a, 502a, 505 IPC और 66a आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं. 


साथ ही साथ आपको ये भी बता दें कि कंगना पहले से ही किसान आंदोलन का विरोध करने की वजह से विवादों में रही हैं. पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के साथ लड़ाई को लेकर वह काफी चर्चा में आईं थी. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता