ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : पेड़ से गिरकर JDU नेता की मौत, बेल तोड़ने के लिए चढ़े थे

GAYA : बिहार के गया जिले में जदयू नेता के साथ एक दर्दनाक घटना हुई. इस घटना में उनकी जान चली गई. दरअसल वह बेल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. इस दौरान पांव फिसलकर नीचे गिरने के क

बिहार : पेड़ से गिरकर JDU नेता की मौत, बेल तोड़ने के लिए चढ़े थे
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में जदयू नेता के साथ एक दर्दनाक घटना हुई. इस घटना में उनकी जान चली गई. दरअसल वह बेल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. इस दौरान पांव फिसलकर नीचे गिरने के कारण उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में शोक की लहर दौड़ गई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 




घटना बिहार के गया जिले की है, जहां इमामगंज के प्रखंड के बारा गांव में जनता दल यूनाटेड के एक नेता की मौत हो गई. बताया जाता है कि जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद के घर के पास बेल का पेड़ है. वह बेल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. लेकिन यह बेल उनके लिए जानलेवा बन गया. पेड़ से नीचे गिरने के बाद उनकी मौत हो गई. 


जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद ने बताया कि अपने घर के पास पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ रहे थे. इसी क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और पांव फिसलने के कारण वे नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार में कोहराम मच गया है. 


उधर डॉ. अरविंद प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. शोक संवेदना व्‍यक्‍त करने के लिए लोगाें का तांता लगा रहा.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता