ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, गांव वालों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे; शादी का वीडियो वायरल

GAYA: गया में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी की घरवालों और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। ग्रामीणों ने शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल

बिहार: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, गांव वालों ने मंदिर में करा दिए सात फेरे; शादी का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी की घरवालों और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। ग्रामीणों ने शादी का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरी गांव की है।


प्रेमी जोड़े की पहचान बंटी कुमार और स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलने उसके घर आया करता था और दोनों गांव के बाहर बाजार में भी मिला करते थे। हमेशा की तरह वह शनिवार की रात भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया था लेकिन तभी इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को लग गई।


देर रात मंदिर में दोनों प्रेमी युगल को लाया गया और दोनों की शादी कराई गई। इस शादी को देखने के लिए पूरा गांव पहुंचा हुआ था। शादी के लिए दोनों राजी हो गए उसके बाद मंदिर में ही प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। शादी के बाद बंटी और स्वीटी दोनों काफी खुश दिखे। मंदिर में दोनों एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई। शादी के बाद रविवार को बंटी अपने गांव खैरा प्रेमिका को लेकर चला गया। शादी का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट- नितम राज