ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA: राज्य के गया में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. जिले स्थित फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमकापुर गांव में यहां करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई. इस घटना

बिहार: करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GAYA: राज्य के गया में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. जिले स्थित फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दमकापुर गांव में यहां करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 


बताया जा रहा है दोनों भाई मोटर ठीक कर रहे थे. इस दौरान 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने के बाद इनकी मौत हो गई. उस वक्त वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को डंडे मारकर बिजली के तार से छुड़ाने की कोशिश की. साथ ही उपचार के लिए परिजनों ने दोनों को CHC फतेहपुर में एडमिट भी कराया था.


मृतकों में 28 साल के कपिल यादव और 18 साल राहुल यादव फतेहपुर थाना क्षेत्र के दमकापर गांव निवासी लखन यादव के बेटे थे. परिवार वालों ने बताया कि कपिल और राहुल अपने चाचा के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक मोटर पंप ठीक कर रहे थे. इसी बीच लोहे का रॉड 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया. हॉस्पिटल में एडमिट करने के बाद मेडिकल कालेज में रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई.


इस घटना की सूचना मिलने के बाद  फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया. SI सत्यनरायण शर्मा ने कहा कि मृतकों के घर वालों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


टैग्स